पन्नालाल पाटीदार, राययुरिया

संकुल रायपुरिया के सभी कर्मचारियों द्वारा अपने प्राचार्य एवं पूर्व बीईओ वाष्र्णेय को धार बीईओ पद पर स्थानांतरित होने पर विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वाष्र्णेय विशेष अतिथि के रूप में बीआरसी रायपुरिया एवं अध्यक्ष के रूप में अनिल मौजूद थे। इसी अवसर पर कन्या प्राथमिक से सेवानिवृत्त हुए शशिकांत शर्मा तथा बालक प्राथमिक से स्थानांतरित हुए सुनील पटवा को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन हेमंत शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जन शिक्षक रविन्द्र नागर संकुल दायित्व प्रभारी खुशालसिंह चौहान,प्रधान पाठक लक्ष्मीनारायण पाटीदार,गंगाराम ओसारी, सुजाता मेहना, मुकेशपाटीदार एवं संकुल के सभी शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। इस मौके पर सभी सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंसूरी ने शुभकामना सन्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन हेमेंत शुक्ला ने किया तथा आभार गोपाल पुरोहित ने माना।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *