इरशाद खान, बरझर बरझर से मंडोर गुजरात सड़क मार्ग पर कल रात आंधी-तूफान से पुराना पेड़ झुक गया। इसकी सूचना तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी को लगी वैसे ही पुलिस चौकी प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया अपने दल के साथ पॉकलैंड मशीन के साथ पहुंचे। इसके बाद पॉकलैंड मशीन के ड्राइवर की सूझबूझ व भारी मशक्कत के साथ पेड़ को किनारे से हटा दिया गया। इसके बाद तहसीलदार जितेंद्र सोलंकी ने पटवारी बाबू भूरिया के साथ पंचनामा बनाया गांव के सरपंच के सुर्पूद किया। इधर पेड़ के गिरने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने 36 घंटे हनुमान मंदिर बस्ती की बिजली काट दी गई जिसे देर शाम चालू कर दी गई। ) Post navigation संकुल प्राचार्य वाष्र्णेय के स्थानांतरित पर दी विदाई हमारी लड़ाई नई रेत नीति के खिलाफ है, ना कि प्रदेश सरकार के खिलाफ – महेश पटेल