शान ठाकुर, पेटलावद श्री नवदुर्गा योगमाया, आईमाता जी मंदिर ट्रस्ट उज्जैन के अध्यक्ष के पद पर पेटलावद के भगवान सिंह चौहान निर्विरोध चुने गए है। बीते दिनों पेटलावद सिर्वी समाज की धर्मशाला में हुई बेठक के दौरान पेटलावद से क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा भगवान सिंह चौहान को सर्व सहमति से झाबुआ जिले से अपना एक उम्मीदवार तय किया गया था। वही अलग-अलग स्थानों से अध्यक्ष पद हेतु 10 दावेदारों ने अपने दावेदारी जताई थी। इस बीच आज सर्व सहमति से पेटलावद निवासी सिर्वी समाज के वरिष्ठ भगवानसिंह चौहान को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिससे पेटलावद क्षेत्र में समाज जनों में उत्साह देखा जा रहा है। नवनिर्वाचित अध्य्क्ष भगवान सिंह चौहान ने समाजजनों को आश्वस्त किया है कि आपके द्वारा मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव ना करते हुए समाज को एकजुट कर आगे ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा। ओर समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। Post navigation माही उपबांध का बढ़ रहा जलस्तर…किसी भी समय खोले जा सकते है डेम के गेट पेटलावद से रतलाम जा रही कारन दी के तेज बहाव में बही, कार में दो लोग थे सवार