शान ठाकुर पेटलावद 

बीती देर रात पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टेमरिया में लाड़की नदी के पुलिया से एक कार नदी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी अनुसार रतलाम निवासी दो लोग पेटलावद से रतलाम की ओर लौट रहे थे।

इस दौरान टेमरिया में लाड़की नदी के पुलिया पर पानी होने से कार नदी के तेज बहाव में बह गई। इस दौरान कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें मौके पर मोजुद अन्य वाहन चालक द्वारा बचाना बताया जा रहा है। वही कार नदी में बह गई, जिसे आज सुबह बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं घटना को लेकर मौके पर पेटलावद तहसीलदार एवं जनपद सीईओ भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *