थांदला। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थांदला युवा मित्र मंडल द्वारा ऊंची मटकी फोड़ और बाल कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंडल के प्रमुख एवम युवा भाजपा नेता संजय भाबर, बस अध्यक्ष यशवंत बामनिया, एवम उपाध्यक्ष बंटी अमलियार ने बताया कि स्थानीय मठ वाला कुआं चौराहा पर अयोजित होने वाले बाल कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम 5151 रु, द्वितीय 2121 रू, तृतीय 1111 रू पुरस्कार रखा गया है, एवम ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 11111 रु का पुरस्कार रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी 19अगस्त को शाम को मठ वाला कुआं चौराहा पर किया जावेगा। Post navigation एक शाम वतन के नाम संगीत निशा का आयोजन राखी व्होरा का 20 अगस्त को मासक्षमण तप पूर्ण होगा