अलीराजपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है । इसी उपलक्ष्य पर पटेल परिवार बोरखड़ के महेश पटेल एवं सेना पटेल की और से श्रीराम कलेडेंर 2024 छपवाये गए, जिसका विमोचन बुधवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पं. रामदास महाराज की उपस्थिती में किया गया था । इसी कडी मे शुक्रवार को सनातन आश्रम में पटेल दंपति ने भगवान श्रीराम की आरती कर केलेंडर वितरण का शुभारंभ किया । सेकेडो की संख्या में सनातनी धर्म प्रेमीयों के साथ महेश पटेल व भक्तों ने घर-घर केलेंडर जाकर वितरण किए । कार्यक्रम को लेकर महेश पटेल ने बताया की आज अलीराजपुर से केलेंडर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए घर-घर केलेंडर वितरण किये जा रहे है । वही कल जोबट व अगले दिन भाबरा में भी श्रीराम केलेंडर वितरण किए जायेगें । इसी के साथ पुरे जिले के प्रमुख छोटे बडे नगरों में इन केलेंडरों का वितरण किया जाना है । महेश पटेल ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ओर उद्घाटन को लेकर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर ओमप्रकाश राठौर, सुरेश सारड़ा आदि मौजूद थे। Post navigation तीन माह से अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय, आजाद अतिथि शिक्षक संघ सहायक आयुक्त से मिला जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक झाबुआ में महिला एवं युवा बचत पखवाड़ा प्रारंभ