जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा सुनने आये भक्तों के लिए पांडाल भी छोटा पड़ गया। सात दिवसीय भव्य संगीत श्रीमद् भागवत कथा व्यास पंडित मयंक शर्मा बदनावर वाले के मुखारविंद से की जा रही है। 15 से 21 फरवरी तक चलने वाली भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक की जा रही है। स्थान वाणी मोहल्ला बाहरपुरा अलीराजपुर द्वारा है कथा आयोजन धन्ना लाल जी भीकुसा वाणी एवं लक्ष्मी बेन वाणी चांदपुर वाले एवं समस्त वाणी समाज अलीराजपुर द्वारा की जा रही है। उक्त भागवत कथा में वाणी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष योगेंद्र वाणी, जयंतीलाल वाणी, कैलाश वाणी, भूपेंद्र वाणी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र वाणी नानपुर अलीराजपुर जोबट सभी जगह से समाज जन कथा का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। Post navigation जनसमस्याएं हुई हल, ग्रामीणों ने माना आभार नगर व अंचल में देर शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे