थांदला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के श्री बाँके बिहारी मंदिर, श्री शांतिआश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री सांवलिया सेठ मंदिर एवं श्री हनूमान अष्ट मंदिर (बावडी) पर श्रीमद्भागवत सप्ताह भाद्रप्रद सुदी सप्तमी दिनांक 03/09/2022 शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। जो भाद्रप्रद पूर्णिमा दिनांक 10/09/2022 शनिवार तक आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए मणिलाल नागर, अशोक अरोरा, भेरुलाल मेहते, कमलेश नागर एवं किशोर आचार्य ने बताया कि कथा का वाचन क्रमश: बालमुकुन्दजी आचार्य, किशोरजी आचार्य, डाँ. उमेशजी शर्मा, पंडित विनोदजी (उज्जैन), प्रदीपजी उपाध्याय (नागदा वाले) द्वारा किया जावेगा । इस सप्ताह में दिनांक 03/09/2022 शनिवार को माहात्म, दिनांक 04/09/2022 रविवार को श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, दिनांक 06 /09/2022 मंगलवार को डोल ग्यारस पर आकर्षक झूले निकाले जावेंगे । दिनांक 07/09/2022 बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दिनांक 09/09/2022 शुक्रवार को अनन्तनारायण पूजन, महाराज कंस के वध एवं दिनांक 10/09/2022 को श्री रूक्मणि विवाह तथा श्री सुदामा चरित्र की कथा के साथ कथा को विराम दिया जावेगा । Post navigation थांदला में तपस्या की बहार, 41 आराधक कर रहे तपस्या आशुतोष राठौड़ बनाएं गए भाजपा सोशल मिडिया के मंडल संयोजक