रितेश गुप्ता @थांदला

 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के श्री बाँके बिहारी मंदिर, श्री शांतिआश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री सांवलिया सेठ मंदिर एवं श्री हनूमान अष्ट मंदिर(बावडी) पर श्रीमद्भागवत सप्ताह भाद्रप्रद सुदी सप्तमी सोमवार से प्रारंभ हो रहा हैं जो भाद्रप्रद पूर्णिमा 20 सितंबर सोमवार तक शासन के नीति-नियमों, गाईड लाइन का पालन करते हुए आयोजित होगा । उक्त जानकारी देते हुए मणिलाल नागर,अशोकजी अरोरा,किशोर आचार्य, भेरू भाई महते एवं कमलेश नागर ने बताया कि कथा का वाचन क्रमश: पंडित श्री बालमुकुन्दजी आचार्य, पंडित  किशोर आचार्य, डाँ. उमेशजी शर्मा, पंडित विनोद शर्मा(उज्जैन), पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा किया जावेगा । इस सप्ताह में   सोमवार को माहात्म, 14 सितम्बर को श्रीमद्भागवत कथा आरंभ, 17 सितम्बर शुक्रवार को डोल ग्यारस । श्री कृष्ण जन्मोत्सव, महाराज कंस के वध,अनन्तनारायण पूजन एवं श्री रूक्मणि विवाह तथा 20 सितम्बर को श्री सुदामा चरित्र की कथा के साथ भागवत सप्ताह को विराम दिया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *