झाबुआ Live डेस्क केंद्रीय विद्यालय गेल झाबुआ में कक्षा छटी में अध्ययन करने वाली आराध्या रावल ने इस बार भी अपने जन्मदिन 13 सितम्बर पर जन्मदिन पर खर्च होने वाली राशि की बचत कर 2500 रूपये का डीडी प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। आराध्या कक्षा एक से ही अपनी दीदी रिमझिम रावल से प्रेरित होकर प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन पर 2500 का डीडी प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करती आ रही हैं। आराध्या रावल ने बताया कि हम बच्चे भी अपने जन्मदिन व त्योहारों पर होने वाले खर्चो को बचा कर प्रधानमंत्री सहायता कोष के माध्यम से कोरोना संक्रमण व् प्राकृतिक आपदाओ से पीड़ित जरूरतमंद बच्चो की मदद कर सकते है।आराध्या ने बताया की वह और रिमझिम दीदी अपने अपने जन्मदिन पर मम्मी पापा की तरफ से जन्मदिन खर्च करने वाली राशि और कुछ उनके पास की राशि को मिलाकर दोनों बहने अपने अपने अपने जन्मदिन पर 2500 रूपये का डीडी पीएम रिलीफ फंड में जमा कर जन्मदिन मनाते आ रहे है। Post navigation कोरोना नायक उपाधि से के 14 समाजसेवी हुए सम्मानित श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन