बृजेश खण्डेलवाल श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अलीराजपुर मुख्यालय पर शाही सवारी निकाली गई । जिसमे अलीराजपुर सहित जिले के भक्तो ने भाग लेकर शाही सवारी का दर्शन लाभ लिया । इस सवारी मे अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, विधायक नागरसिह चौहान,नगर पालिका अध्यक्षा सेना पटेल, कॉग्रेस नेता महेश पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल, भाजपा अादिवासी नेता भदु पचाया, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सैन, युवक कॉग्रेस जिलाध्यक्ष- शंकरसिह बामनीया सहित सभी समाज के लोग शामिल हुवे । शाही सवारी का जगह-जगह सभी समाज जनो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओ एवं बालिकाओ ने केसरिया चुनरी एवं पगड़ी पहनकर बीच मे नृत्य करती चल रही थी ।इस शाही सवारी मे शिव की बारात डमरू बजाय के हो राम की धुन पर थिरकते बाराती, हाथी पर सवार महादेव, उनके पीछे अर्धशक्ति देवी का स्वरुप धारण किये दृश्य ने लोगो को मन मोह लिया । सम्पूर्ण नगर धर्म मय हो गया। इसी के साथ जिले के जोबट, भाबरा, आम्बुआ, नानपुर, खट्टाली, कठ्ठीवाड़ा, उदयगढ मे भी सवारी निकाली गयी । Post navigation “पुलिस हलचल” “अलीराजपुर जिला” अलीराजपुर व जोबट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विधानसभा वार बैठक आज