पियुष चन्देल अलीराजपुर ——————– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव दीपक बाबरिया एवं क्षैत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया आज अलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।उक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडलम एवं सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, सेवादल, युवक कांग्रेस पदाधिकारी तथा महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। सरदार सिंह पटेल जिला अध्यक्ष एवं महेश पटेल कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जिला अलीराजपुर ने प्रेस वार्ता में बताया की अलीराजपुर विधानसभा की बैठक प्रातः 11 बजे बस स्टैंड के समीप स्थित आजाद भवन में करने के बाद जोबट विधानसभा की बैठक दोपहर 2 बजे सुमेरसिंह अजनार के निवास स्थान जोबट पर संपन्न होगी। Post navigation श्रावण के अंतिम सोमवार को निकाली शाही सवारी डायल 108 हुई जीर्ण-शीर्ण कहीं भी खड़ी होने से मरीजों की बड़ी परेशानी