थांदला। मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 1960 में नवगठित संस्था श्योर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी थांदला के नवीन कार्यालय पर झाबुआ रतलाम क्षेत्र के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक का संस्था के अध्यक्ष मयंक प्रदीप त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष श्री मोहनलाल गवली तथा संस्था के संचालक और सदस्यो द्वारा पुष्पमाला से शानदार स्वागत किया गया। सांसद संस्था के शुभारंभ समारोह के समय व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं होने से आज भ्रमण के दौरान विशेष रूप से संस्था मे आगमन हुआ और संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना और कार्यालय का अवलोकन किया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम में नगरपंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, दिलीप कटारा, राजेश वसुनिया,कमलेश लोढ़ा, विश्वास सोनी, मन्नू डामोर,तुलसी गवली, किशन गवली, एवम संस्था के संचालक और सदस्य उपस्थित रहे। Post navigation पवित्र अमरनाथ यात्रा पंजीयन व्यवस्था झाबुआ में हो सांसद ने यूक्रेन से लौटी कशिश से मुलाकात की