भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया गया। माधुसिंह डावर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे युवाओं ने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने केंद्र सरकार से मतभेद होने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और 1952 में जनसंघ पार्टी की स्थापना की थी। डावर ने वर्तमान में देश में हो रहे आर्थिक विकास और निर्माण कार्यों का श्रेय मुखर्जी की विचारधारा को दिया। मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मनीष शुक्ला ने किया और आभार अजय जायसवाल ने व्यक्त किया। Post navigation दो विभागों की खींचतान में खंडहर बन रहा ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’, ग्रामीण सुविधाओं से वंचित कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई, जिलाध्यक्ष पद को लेकर हुई रायशुमारी