दीपेश प्रजापति, झाबुआ झाबुआ के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर उदयपुरिया में शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने शीतला माता का पूजन किया। माता की पूजा-अर्चना की गई। एक दिन पहले बनाया गया ठंडा भोजन शीतला माता को अर्पित किया। परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। शहर उदयपुरिया कॉलोनी में स्थित मंदिर में शुक्रवार सुबह से महिलाएं थाली सजाकर ठंडा भोजन लेकर मंदिर पहुंची। माता को ठंडा भोजन और अन्य सामग्री चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर बूढ़ी मां की कहानी सभी महिलाओं ने सुनी बताया कि श्री शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य में माता बहनों के जागरण हेतु भव्य भजन एवं गणगौर लोक गीत नाच गाकर संध्या का आयोजन भी महिलाओं द्वारा किया गया था। शीतला सप्तमी पर महिलाएं शीतला माता का पूजन एक दिन पूर्व बना ठंडा भोजन माता को भोग लगाकर करती है। सप्तमी पर परिवार के सदस्य भी ठंडा भोजन ग्रहण करते है। Post navigation हेलमेट को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन, यह मांग रखी ज्ञापन में जल संरक्षण के तहत जन जागरूकता रैली निकाली