बृजेश खण्डेलवाल, आम्बुआ कॉग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया 22अगस्त को अलीराजपुर जिले के दौरा कर टिकट मॉग रहे पार्टी उम्मीद्वारो से व्यक्तिगत मुलाकात की साथ ही कॉग्रेस के कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात कर पार्टी के हित मे बेकाम करने को कहा । बाबरिया ने कहा टिकट मांगने का हक सभी को है परन्तु टिकट पार्टी उसी को देगी जो चुनाव जितने का दम रखता है । राहुल गॉधी ने हर विधानसभा के चार -चार सर्वे करवा लिये है ।2018 के चुनाव हम बड़ी गम्भीरता से ले रहे है । हम अपनी माँ से जिस तरह प्यार करते है ठीक उसी तरह कॉग्रेस पार्टी भी हमारी मॉ है कोई बेटा अपनी माँ से गद्दारी नही कर सकता है ।पार्टी जिस किसी को भी टिकट दे हम अपनी मॉ समझकर वफादारी से काम करे । मध्य-प्रदेश मे अब कॉग्रेस की सरकार बनने जा रही है । मिडीया के सवाल का जवाब देते हुवे बाबरिया ने कहॉ कि शिवराजसिह की आशीर्वाद यात्रा नही है ये ठग यात्रा है । इस दौरान अतिथि शिक्षक ने कहा कि हम विगत कई वर्षो से नियमित शिक्षकों से भी अधिक काम करते है मगर हमे नियमित नही किया जा रहा हूँ। इस पर बाबरिया बोले हमने इसकी घोषणा कर दी है और राहुल गॉधी से सभी को समान कार्य समान वेतन की बात की है हमारी सरकार बनते ही हम सभी को समान अधिकार दिलवायेंगे । प्रदेश मे कॉग्रेस की सरकार बन रही है उसमे कोई शक नही है । इन लोगो ने की दावेदारी पेश की अलीराजपुर विधानसभा से 1। महेश पटेल 2। .मुकेश पटेल 3.सेना पटेल 4.शंकर बामनिया 5. समशैरसिह पटेल एवं जोबट विधानसभा से 1.पुर्व मंत्री एवं विधायिका सुलोचना रावत । 2.युवा नेता विशाल रावत । 3. कमरू अजनार, 4.कलावती भुरिया। 5. चन्द्रकॉता शर्मा । 6.नारायणसिह चौहान ने अपने -अपने समर्थको के साथ दावेदारी पेश की । Post navigation दिवासा खाने गए बुजुर्ग की नाले में मिली लाश भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने बांधे सेवाभारती आश्रम के बच्चो व गंगोत्री टोल कर्मियों के हाथ में रक्षा सूत्र