भूपेंद्र बरमण्डलिया, मेघनगर

-भाई बहन का पवित्र रिश्ता रक्षाबंधन 26 अगस्त को धूमधाम से पूरे देश में आयोजित होगा ।उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला झाबुआ की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा के जिला प्रभारी  सुशीला प्रेम सिंह भाभर द्वारा किसी भी भाई की कलाई सूनी ना रहे उस बात का विशेष ध्यान रखते हुए देश की भारतीय सैनिक बल की मध्यप्रदेश की महू, नीमच छावनी गुजरात की कच्छ एवं भूज छावनी पंजाब के जालंधर छावनी एवं जम्मू कश्मीर की छावनी पर 2000 से अधिक रक्षासूत्र भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा कोरियर किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम बडाघोसलिया में वनवासी सशक्तिकरण सेवा भारती आश्रम पर 30 बच्चों एवं आश्रम के  मांगू सिंह कटारा प्रकल्प प्रमुख एवं आश्रम के रामप्रकाश डामोर छात्रावास अधीक्षक को रक्षा सूत्र बांधे एवं सभी महिला मोर्चा की बहनों ने आशीर्वाद स्वरूप बच्चों से देश की रक्षा एवं महिला सुरक्षा के संबंध में आशिष लिया। महिला मोर्चा द्वारा सभी भाइयों छोटे बालक को को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र एवं उनकी दीपक से आरती उतारी गई। तत्पश्चात सभी को स्टेशनरी गणित की बुक कॉपी एवं और भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के उपाय उत्साहवर्धन हेतु दिए कई उपहार दिए गए ।

गंगोत्री टोल नाके पर टोल कर्मियों को बांधे गए रक्षा सूत्र
महिला मोर्चा की टीम द्वारा सभी पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे एवं विश्वास दिलाया आपकी बहन यहां नहीं आ सकती आप भी अपनी यहां पर मेहनत के साथ नोकरी कर रहे हो आप भी रक्षाबंधन पर नोकरी के कारण अपने घर नहीं जा पाओगे लेकिन हम बहनों आपको आपकी बहन का स्नेह देने आई है। आप हमें आशीर्वाद के रूप में महिला सुरक्षा एवं देश की सुव्यवस्था हेतु संकल्पित करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा, मेघनगर मंडल अध्यक्ष नेहा परमार, आरती भानपुरिया, माया शर्मा, राधा बृजवासी एवं मदरानी मंडल की  पार्वती गारी सहित महिला मोर्चा की टीम उपस्थित रही। गंगोत्री टोल नाके की टीम द्वारा महिला मोर्चा की बहनों को रक्षा सूत्र बांधने पर उपहार भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *