अलीराजपुर live डेस्क आज जोबट विधानसभा की ग्राम पंचायत पलासदा में ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव में मध्य्प्रदेश की जनहितेषी योजनाओं की गरीब ग्रामीणों जानकारी देते हुए जिला महामंत्री मुकाम डावर ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने व सरकार की जनहितेसी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में राजेश असुनिया झाबुआ, जिला पंचायत सदस्य संगीता सोनी, खट्टालि मंडल प्रभारी मदन भाई लट्ठा, मुकेश राठौड़ पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा , वेस्ता डावर , श्री राम जमरा, दिनेश संदीप जमरा , मुकाम पाताल सिह, नानसिंह इंदर सिह अन्य सेकड़ो कार्यकर्ता ने मंडल की बैठक में भाग लिया कार्यक्रम का आभार पलासदा सरपंच मुलेश बघेल ने माना। Post navigation ग्रामीण शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत; टीकाकरण में पिछड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन का पूरा अमला लगा