आलीराजपुर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा ( चन्द्रशेखर आजाद नगर) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 5 स्वयंसेवकों का मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत चयन हुआ। जिसके अंतगर्त इन युवाओं को अमृतसर के नजदीक भारत पाकिस्तान के बीच स्थित वाघा सीमा भ्रमण का अवसर मिला है। भ्रमण हेतु गये विद्यार्थियों राजु मेड़ा, राजु नलवाया, पंकेश भयडी़या, सचिन मेडा़ व अनिल बामनिया ने बताया कि भारत पाकिस्तान सीमा- हुसैनी बार्डर, बाघा बार्डर, जलियावाला बाग, स्वर्ण मंदिर आदि स्थानों पर भ्रमण कर रहे हैं विद्यार्थियों का चयन बार्डर भ्रमण हेतु होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस डोडवे और महाविद्यालय के स्टाफ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी | Post navigation महिलाओं के विरुद्ध अपराध की पृष्ठभूमि पर महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन बेरोजगार युवा कर रहे हैं अग्निवीर भर्ती के लिए कड़ी मेहनत