आलीराजपुर। शनिवार को सुबह सुबह अरविंद कनेश जयस जिला उपाध्यक्ष स्थानीय जिला खेल परिसर में घूमने के लिए पहुंचे। जहां पर बेरोजगार युवाओं के द्वारा देश की सेवा के लिए सेना में जाने के लिये अग्निवीर भर्ती योजना के लिए फिजिकल फिटनेस की कड़ी मेहनत कर तैयारी की जा रही है। कनेश द्वारा बेरोजगार युवाओं से मुलाकात कर चर्चा की और उन्हें उसी वक्त बाजार से फल फ्रूट खरीदकर वहाँ बांटे। अरविंद कनेश ने युवाओं को आश्वस्त किया कि लगातार तीन दिन तक फल फ्रूट उपलब्ध कराया जावेगा।bजिससें सभी युवाओं ने खुशी जाहिर कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण ट्रेनर कोमलसिंह तोमर, जयस कार्यकर्ता सावन सोलंकी, गुमान कनेश, मोनू चौहान, जितेंद्र सोलंकी, सुनील भयड़िया आदि उपस्थित थे। Post navigation शासकीय महाविद्यालय भाबरा के 5 रासेयो वालेंटियर्स का मां तुझे प्रणाम योजना में चयन अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड ऑनलाइन कार्यक्रम में होंगे शामिल भूरा