आरिफ हुसैन,चन्द्रशेखर आज़ाद नगर शासकीय महाविद्यालय आजाद नगर (भाबरा) में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश गणावा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसके तहत महाविद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई , स्वच्छता की शपथ,पौधारोपण, व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। साथ ही गोद ग्राम सेजावाडा़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर्स द्वारा घर घर जाकर स्वच्छता, कोरोना, शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य प्रो.एस.एस.डोडवे ने वालंटियर्स का उत्साह बढा़ते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जागरूक करने का मौका देते हैं। जिनमें अधिक से अधिक वालंटियर्स को सहभागिता करनी चाहिए। स्वच्छता जागरूकता अभियान के सफल आयोजन में डाॅ. रेशम बघेल एवं महाविद्यालयीन स्टाफ का सहयोग रहा। Post navigation 1 वर्ष तक की थी मजदूरी, आज रामबाई आरक्षक से पदौन्नति के बाद बनी प्रधान आरक्षक एसडीएम किरण आंजना ने आगामी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की आयोजित