रितेश गुप्ता, थांदला
आज शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने व रोजगार सहायक के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। घटना 28 अगस्त की सुबह 10.30 बजे ग्राम पंचायत भवन के अंदर ग्राम तलाबड़ा में भीम सिंह पिता जोगणिया ,राजू पिता हुरतान, कांतु पिता जोगणिया ,शांतु पिता जोगणिया गहलोत निवासीगण ग्राम तलाबड़ा ने फरियादी नाथू सिंह पिता गौतमा कटारा ग्राम रोजगार सहायक ग्राम तलाबड़ा के साथ गाली गलौज कर उसका गला दबाकर मार पीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थांदला की पुलिस के द्वारा उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/20 धारा 353 ,332 ,34 ,504 भादवी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस द्वारा आज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक निरोध में न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय द्वारा न्यायिक निरोध स्वीकार कर चारों आरोपियों को जिला जेल झाबुआ भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *