चंद्रशेखर आजाद नगर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बच्चों के मन में व्याप्त भय को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के तहत् स्कूली बच्चों से परीक्षा पर विशेष चर्चा की। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली बच्चों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की परीक्षा पर चर्चा आयोजन के तहत हो रहे सीधे प्रसारण को उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर विषय शिक्षकों ने बच्चों से आगामी परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। प्रधानमंत्री की मन की बात के आयोजन में संस्था प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,शाहीद शेख सहित संस्था के स्टाफ सदस्य व स्कूली बच्चें उपस्थित थे। Post navigation कम्युनिटी टॉयलेट के नाम पर लाखों की दुकान बनाकर कर रहे हेराफेरी, नई दुकान को पैक कर रहे चंद्रशेखर आजाद नगर में विकास खंड स्तरीय एचएम लीडरशिप प्रशिक्षण का आयोजन किया