बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिन्दी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई प्रारम्भ होने के उपलक्ष्य में ‘’हिन्दी भाषा में ज्ञान के प्रकाश’’ विषय पर संगोष्ठीद का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्यि अतिथि के रूप में कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन एवं वरिष्ठ चिकित्सक  एल. एस. राठौर उपस्थित रहे।

संस्था संचालक ओम शर्मा ने स्वासग भाषण देते हुए सम्पूरर्ण कार्यक्रम की प्रस्ताावना रखी। डॉ. एल. एस. राठौर ने मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में हो जाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया और कहा कि भारत में प्रति 11000 की जनसंख्या पर एक चिकित्स्क है जो कि बहुत कम है, पाठ्यक्रम हिन्दी में हो जाने से चिकित्स कों की संख्या बढ़ेगी ।


इसके पश्चात पुलीस अधीक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यिकार अगम जैन ने कहा पुलीस प्रशासन को अपराधियों की चिकित्सिकीय जानकारी अब तक अंग्रेजी भाषा में मिलती है जिससे उसे समझने के लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता पड़ती रही है। लेकिन हिन्दी् भाषा में पाठ्यक्रम लागु होने से पुलीस कर्मचारियों का समय बचेगा। अंत में कलेक्टर रजनी सिंह ने बताया ये हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत में मध्यदप्रदेश पहला ऐसा प्रदेश है जहां मंदार प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल पाठ्यक्रम का रूपान्तपरण हिन्दीे भाषा में किया गया। उन्होंने विद्यार्थीयों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। प्रशस्ति पत्र एमपी बोर्ड प्राचार्य डॉक्टर कंचन चौहान, राकेश शाह, स्नेहा नायडू द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शारदा विद्या मंदिर सी.बी.एस.सी. प्राचार्या  दीपशिखा तिवारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य मकरंद आचार्य ने किया एवं आभार त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य  कपील राठौर ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *