विजय मालवी, बडी खट्टाली प्रतिनिधि मंडल ने विधायक के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सह दत्तीगाऊँ से भेट की एवम् जोबट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया एवम् त्वरित निराकरण की पहल की विधायक रावत ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया की ग्राम आम्बुआ में 1 करोड़ 30 लाख का अस्पताल बनकर तैयार है। साथ ही ग्राम बड़ी खट्टाली में 1 करोड़ 30 लाख का अस्पताल बनकर तैयार है जोबट विधानसभा क्षेत्र में कन्या क्षत्रवास एवम् बालक क्षात्रावास अनेक जगह स्वीकृत है जिनके भूमि पूजन किए जाना है प्रभारी मंत्री ने आसवासन दिया की शीघ्र ही आम्बुआ , बड़ी खट्टाली अस्पतालों के उदघाटन किए जावेंगे साथ ही विभिन्न स्वीकृत क्षात्रवासो के भूमिपूजन किए जावेंगे प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक के साथ वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से भेट की एवम् जिले की विभिन्न समस्याओं से व जोबट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवम् निराकरण की पहल की तथा वित्त मंत्री से अलिराजपुर जिले में आने का आग्रह किया विधायक श्रीमती रावत एवम् प्रतिनिधि मण्डल ने डॉ राजेश राजोरा से वल्लभ भवन में भेट की एवम् जिले में क़ानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की एवम् जिले में स्टाफ़ की कमी से अवगत कराया विधायक श्रीमती रावत ने जोबट में टी आई के रिक्त पद को भरने एवम् स्टाफ़ की कमी को दूर करने की पहल की गृह सचिव ने आसवासन दिया की शीघ्र ही अलिराजपुर जिले में स्टाफ़ की कमी दूर की जावेगी एवम् पर्याप्त पुलिस बल दिया जावेगा। Post navigation वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन हुआ शारदा समूह एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुई हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश पर संगोष्ठी