झाबुआ लाइव के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-
झालोद तहसील के धावडिया गांव में शादी के समारोह में मामेरा लेकर आए 17 लोगों को फूड प्वाइजनिंग होने के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झालोद में इलाज हेतु भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम धावडिया में शादी के समारोह में मामेरा लेकर परिजन आए थे जहां पर खाने की रसोई में दाल-चावल, साग-पूड़ी एवं चिकन बिरयानी बनाई गई थी। शादी के समारोह में 17 लोगोंने चिकन बिरीयानी खाई थी बाकी लोगों ने शाकाहारी खाना खाया था। चिकन बिरियानी खाने के चंद मिनटों में ही सभी को फूड प्वाइजनिंग हो गया और उन्हें उल्टी-दस्त होने के कारण जल्द ही प्राथमिक उपचार केंद्र भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *