जितेन्द्र वाणी @ नानपुर एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर नानपुर पुलिस थाना ग्राउंड पर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस ने ली जिसमें नवरात्रि पर्व दशहरे की गाइड लाईन पर चर्चा की गई। नवरात्रि पर्व पर रात 10 बजे तक गरबे पांडालों में आरती व गरबे रास होने की बात कही गई ।डीजे की अनुमति के लिए जिला मुख्यालय से अनुमति लाने की बात भी हुई। नवरात्रि पर्व पर पावागढ जाने वाले अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों को सुरक्षित पहुचाने में ग्राम रक्छा समिति भी आगे आकर पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करेंगे। बैठक में नानपुर के गणमान्य नागरिक शांति समिति के सदस्य पत्रकारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी त्रिलोक सिह बेस ने शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों को करवाई करके जेल पहुँचाऊँगा। मुझे फोन पर अवगत कराएं सभी ग्रामीण जन की उपस्तिथि में बैठक सम्पन्न हुई। Post navigation फिर उखड़ी रपट, पलवार क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद में विधानसभा उपचुनाव में मतदान अपील के लिये मैराथन दौड़