फिरोज खान की रिपोर्ट आगामी त्योहारों के मद्देनजर हुएं पुलिस थाना चशे आजाद नगर भाबरा प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थाना प्रभारी शिवराम जमरा ने आजाद नगर क्षेत्र के समाजजनों की बैठक में क्रिसमस और नव वर्ष के तैयार को लेकर चर्चा की। उन्होने पर्व शांति से मनाने की बात कही। हर साल की तरह इस वर्ष भी त्योहार भाईचारे से मनाने को कहा । इस वर्ष भी चर्च बरझर, रिगोल व मेंड़ा में 25 दिसंबर को सबेरे 9 बजे से 2 बजे तक प्रार्थना की जायेंगी । साथ ही चर्च में भजन , बुजुर्गों का सम्मान , पुरूष व महिला संगीत का भी आयोजन किया जायेगा। जिसे लेकर आजाद नगर भाबरा व बरझर पुलिस भी त्योहार को लेकर समय समय पर चर्च भवन भ्रमण करेगी ताकी त्योहार शांति पूर्वक सम्पन्न हो सके । इस अवसर पर बेठक में मेडा चचॅ फादर विवेक बघेल, मनिया परमार, निस्कान लखमीया, चंद्रसिंह बामनिया, रूमाल सिंह, नवल सिंह मावी, राजू हटीला, दिनेश परमार , अक्षय वसूनिया, सुरसिह मेहडा, चंदू परमार आदि विशेष रूप से मोजूद थे। Post navigation कलेक्टर ने राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया, सेजावाड़ा भी गए दो वर्षों के बाद भी अधूरा पड़ा है अस्पताल निर्माण कार्य, अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का किया जा रहा है उपयोग