आलीराजपुर। आज दिनाक 01.06.2024 को ग्राम ध्याना मे 01 जनवरी 1978 को जन्मे सिपाही मयुरासिंह तोमर छत्तीशगढ़ के दंतेवाना जिले में माओवादिया की तलाशी अभीयान के दौरान दिनाक 01 जून 2005 को शहीद हुये। जिनका आज बाम ध्याना में शहादत दिवस मनाया गया जिसमे गाँव के लोग, गणमान्य नागरिक व आंगनवाड़ी कार्यकती बड़ी संख्या उपस्थित रहे। इस अवसर पर गाँव के लोगो ने दोल मांदल के साथ ही उल्लास से शहीद सिपाही गग्रासिंह तोमर का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर गाँव की सरपंच वर्षा शिण्डे, मंत्री जयति बघेल थाना कट्ठीपाड़ा के थाना प्रभारी निरीक्षक सरदार सिंह सौलंकी उपनिरीक्षक शिवा तोमर, सहायक उपनिरीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया आरक्षक अनिल मुरा व सीआरपीएफ कैप नीमच से निरीक्षक गोपीनान एवं सीआरपीएफ जवान पल्लालाल, सानु कुमार उपस्थित रहे। उक्त समस्त स्टॉफ द्वारा शहीद सिपाही मथुरासिंह तोमर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई। Post navigation 397 वाहन चालको पर चालानी कार्रवाई कर 206200 रुपए समन शुल्क वसूला जोबट में हुई डकैती के आरोपी पकड़ाए, सात दिन में मिली सफलता, पांच आरोपी गिरफ्तार आभूषण व सोने की चेन बरामद की