बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट

ग्राम बड़ी खट्टाली-भीती के मध्य शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना के बेक्वाटर में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार को उस वक्त लगा, जब शव पानी में तेरता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा था। ग्राम भीती के तडवला फलियां निवासी मगनसिंह (51 ) की मौत बैकवाटर में डूबने से हो गई। परिजन के अनुसार मंगलवार को रिश्तेदारी में जाने का कह कर निकला था। लेकिन घर नही लोटा और तो उसकी तलाश की गई, किंतु कही से कोई सूचना नही मिली।गुरुवार को उसके परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को देने की तैयारी कर रहे थे की खबर आई की बेक्वाटर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। तब परिजन नदी किनारे पहुंचे तो शव मगनसिंह का निकला। सूचना मिलने पर बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *