रितेश गुप्ता @थांदला नगर में मकर सक्रांति को लेकर बच्चों , युवाओं एवं पतंगबाजी का उत्साह चरम पर था। देर शाम तक आतिशबाजी के साथ सभी ने पर्व का आनंद उठाया। सक्रांति के 1 दिन पूर्व देर रात तक मांझा के तैयार करवाने हेतु, एवं पतंग खरीदी हैतू पतंग व्यापारियों के यहां तांता लगा रहा। पतंग व्यापारी संदीप पालरेचा ने बताया कि इस वर्ष नगर के सभी पतंग प्रेमियों ने जमकर पतंग की खरीदी करी, सक्रांति के एक दिन पूर्व देर रात तक पतंग की बिक्री एवं मांझी की बिक्री चलती रहे। कल सुबह से छतों पर युवकों युवतियों एवं बच्चों की टोलियां पतंगबाजी का आनंद लेती नजर आई। दोपहर तक पूरा आसमान पतंगों से सज चुका था । डीजे की धुन पर युवा छतों पर थिरकते नजर आए। देर शाम अंधेरा होते ही नगर वासियों ने जमकर आतिशबाजी की। गैस बैलून सितारों की तरह आसमान में गुजरते नजर आए। दिन भर दान धर्म एवं मकर सक्रांति पर पशुओं के लिए डालने वाला चारा श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया। भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया मकर संक्रांति पर्व पर कलाजी नगर, फखरी कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर आकर्षक सज्जा की गई। पुजारी महेश गिरी ने बताया कि सक्रांति पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया, भगवान के श्रृंगार हेतु पतंगों का भी इस्तेमाल किया गया। जिनके दर्शन हेतु देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पर ताता लगा रहा । Post navigation जोबट एसडीएम श्यामवीरसिंह अब जम्मु-कश्मीर में देगें सेवाये, देवकी नंदनसिंह होगें जोबट के नये एसडीएम हाईकोर्ट पहुंचा कथित फ्लोरोसिस घोटाले का मामला., पूर्व कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा की याचिका पर सुनवाई