शान ठाकुर, पेटलावद 

क्षेत्र से एक बार फिर माँ की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, ग्राम मोहनकोट में बस स्टैंड पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला है। नवजात शिशु को बस सड़क स्टैंड पर सड़क किनारे फेक दिया गया, जिससे जंगली जानवर नवजात शिशु के शव आसपास मंडरा रहे है, ग्रामीणों द्वारा रायपुरिया पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। हालांकि इस नवजात शिशु के शव को यंहा किसने फेंका है। इस बात की पुष्टि नही हो पाई है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *