शान ठाकुर, पेटलावद पेटलावद में अभी से कुछ देर पहले बाइक सवार बदमाशो ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार सिटी केमिस्ट के संचालक विनोद जैन के साथ पेटलावद में जैन मंदिर के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मेडिकल संचालक रोज की तरह अपनी दुकान से घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान अचानक मौके पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके हाथों से नगदी रुपयों का बैग छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर मेडिकल संचालक के द्वारा पेटलावद पुलिस को सूचना दी गई है जिस पर पुलिस के द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही है। मेडिकल संचालक विनोद जैन के अनुसार उनके बैग में करीब 50 से 60 हजार रुपए नगदी थे। और अचानक आए बदमाश उनसे बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। Post navigation शर्मशार हुई माँ की ममता, यहां सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात शिशु का शव मेडिकल संचालक के साथ लूट के बाद यंहा से पकड़े गए संदिग्ध बाइक सवार युवक…जांच जारी