विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने जिले के दो महत्वपूर्ण थाने के टीआई को काम में रुचि न लेने एवं शराब के सेवन करने की शिकायत मिलने पर लाइ हाजिर कर दिया है। थांदला के टीआई कुशलसिंह रावत एवं मेघनगर टीआई करणसिंह रावत पर यह गाज गिरी है। कालीदेवी थाना प्रभारी टीआई मदनलाल मीणा को थांदला थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दिलीपसिंह गौर को राणापुर थाने से थाना प्रभारी मेघनगर बनाकर भेजा गया है। Post navigation अलीराजपुर कलेक्टोरेट भवन बनकर तैयार, 27 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सांसद कांतिलाल भूरिया व जिला कांग्रेस ने दी जिलेवासियों को बधाई