पियुष चंदेल, अलीराजपुर 17 मई 2008 को जिला बनने के करीब दस साल बाद अलीराजपुर का नवीन कलेक्टोरेट भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी 27 अगस्त को अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही कलेक्टोरेट भवन का लोकार्पण करेंगे। हालांकि कलेक्टोरेट भवन के इंटीरियर के तैयार होने में करीब 20 दिन की देरी है लेकिन मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण का फिर संयोग बने-न-बने इसलिए लोकार्पण 27 अगस्त को ही करवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि 22 करोड रुपए की लागत से निर्मित यह सर्वसुविधा युक्त कलेक्टोरेट भवन बनकर तैयार हुआ है। Post navigation तीन दिन से नदी में बह रहा था अज्ञात व्यक्ति का शव, लाश को बाहर निकाला तो देखने वालों के हुए रोंगटे खड़े, कमजोर दिल इस लिंक को न खोले शराब पीने की शिकायते व काम में रुचि न लेने के चलते दो टीआई लाइन हाजिर किए गए