भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर मालवेली तड़वी फलिया, चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ रिचू पिता चोमला (उम्र 40 वर्ष) ने शराब की लत से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिचू शराब के अत्यधिक सेवन के आदी थे और इसी नशे से परेशान होकर उन्होंने अपने घर के बाहर पास के एक गड्ढे में लगे बबूल के पेड़ से लटककर फाँसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Post navigation 5 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की आंधी के साथ हुई तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित हुआ