पियुष चन्देल, अलीराजपुर

अलीराजपुर के असाडा राजपूत समाज की महिला इकाई, शक्ति महिला मंडल की बैठक स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को सम्पन्न हुई। मंडल की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक मे शारदा बेन तंवर,  तारा बेन चावड़ा व  मधुकांता बेन चौहान को विशेष अतिथि बनाया गया। बैठक में पूर्व के आय व्यय का वाचन वंदना चौहान द्वारा किया गया। शक्ति महिला मंडल विगत लगभग 45 वर्षो से संचालित है, तथा नगर में धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों में अग्रणी हैं। मंडल की अध्यक्ष  जसुमति चन्देल व कोषाध्यक्ष  चेतना वाघेला द्वारा मंडल के अभी तक के समस्त अध्यक्षों व कोषाध्यक्षों को पुष्पमाला पहना कर व श्रीफल दे कर सम्मानित किया तथा बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को स्वल्पाहार करवाया गया। बैठक में महिलाओं ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी तथा चेअर रेस का आनंद लिया। मंडल अध्यक्ष  जसुमति चंदेल ने अपने उदबोधन में मंडल की आगामी कार्ययोजना को विस्तार से समझाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *