झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के युवाओं ने रक्तदान की सराहनीय पहल शुरु की। नगर के कुछ युवाओं ने व्हाट्सअप पर समूह बनाकर रक्तदान करने हेतु युवाओं को प्रेरित कर रक्तदान हेतु संकल्पित किया। समूह की शुरुआत समर्थ उपाध्याय, अजय सेठिया, स्वप्निल वागरेचा एवं अर्पित लुणावत द्वारा की गई। इस समूह में अब तक 60 युवा जुड़ चुके है। जिनमे से 7 युवाओं द्वारा अब बीते 14 दिनों में रक्तदान किया जा चुका है, जिसमे पुनीत शुक्ला, शंकर ब्रजवासी, जानी भाई, अर्पित लुणावत, चिराग लुणावत, भारत वर्मा, समर्थ उपाध्याय द्वारा रक्तदान किया जा चुका है। रक्तदान-महादान से संकल्पित ये युवा कही से भी ब्लड आवश्यकता की खबर सुनते ही वहां पहुंच रक्तदान कर रहे है। नगरवासियों द्वारा युवाओं द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सर्वत्र सराहना की जा रही है। साथ ही युवा भी लगातार इस कार्य के सहभागी बनते जा रहे है। रक्त की आवश्यकता एवं रक्तदान करने हेतु समूह से जुडऩे के अपने नंबर 9893754999, 9827010010, 7898257117, 7869996600 जारी किए है ताकि अधिक से अधिक सेवा कार्य किया जा सके। Post navigation सिस्टर प्रियंका डामोर के व्रत धारण करने का स्वागत समारोह नाली का अधूरा कार्य छोड़ देने से वार्डवासी परेशान