हादसे के बाद यह था मंजर

झाबुआ लाइव के लिए ” थादंला” से रितेश गुप्ता की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

हादसे के बाद यह था मंजर

 थांदला – पेटलावद मार्ग पर देर रातभीषण हादसा हो गया है।रात्री मे चलने वाली वोल्वो बस ओर ट्रक के बिच हुई टक्कर मे वोल्वो के अगले भाग के परखच्चे  उड़ गये | बस जो बनारस से जाम नगर जा रही थी की भीषण टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में जहाँ बस के आगे का भाग चकनाचुर हो गया वही ट्रक भी एक और खाई में गिर गया।
अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक उक्त भैरू घाट पर खराब होकर रास्ते में ही खड़ा था जिसके पीछे एक और ट्रक थांदला कि और से आ रहा था जबकि बस पेटलावद की और से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर से जहाँ ट्रक लगभग 20 से 25 फिट दूर खाई में जा गिरा वही बस के आगे के परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसे में बस में सवार 7-8 यात्रियों को मामूली चोट आई जबकि दोनों ड्राइवर भी सुरक्षित बताये जा रहे है। जानकारी के बाद थांदला पुलिस प्रभारी एस एस बघेल अपने दल के साथ एवं तहसीलदार जी. एल. डावर भी मौके पर पहुँचे और यात्रियों को सुरक्षित अन्य बस द्वारा थांदला पहुँचाया। वही क्रेन की व्यवस्था द्वारा बीच रास्ते में खराब ट्रक को हटाने के कार्य किये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *