जोबट। वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रदेश में युवाओं को जोड़ने हेतु प्रदेश के समस्त जिलों में युवा महासम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। उसी तारतम्य में युवा इकाई जिला आलीराजपुर द्वारा 27 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामंत्री श्री ओछबलाल सोमानी, जिलाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जोबट नगर पधारे। वहां पर उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया एवं उन्हें निर्देश दिए  प्रदेश महामंत्री श्री सोमानी ने कहा व्यक्ति को स्वहित का त्याग कर समाज हित में सदैव कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा युवाओं को आगे आकर समाज संगठन के कार्य में बढ़ चक्कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में युवा इकाई जिलाध्यक्ष दिलीप वाणी, युवा इकाई जिला प्रभारी अनीष जैन, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूरालाल जी वाणी तहसील अध्यक्ष ओम भाई राठौड़, पंकज वाणी, राहुल देसला, श्रीमती अनुसूया सोमानी तहसील अध्यक्ष, श्रीमती सीमा राठौड़ तहसील प्रभारी, श्री महेंद्र भाई जैन जिला उपाध्यक्ष श्री अमित महाजन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *