आलीराजपुर। 22 मार्च को आयोजित होने वाली फाग उत्सव यात्रा को भव्यता प्रदान करने एवं नया स्वरूप प्रदान करने के लिए, समिति द्वारा श्री रामजन्म भूमि कार्यालय पर लगातार बैठके की जा रही है। नगर के समस्त हिन्दू समाजजनों के साथ चर्चा कर विस्तृत रूप रेखा तैयार की जा रही है। फाग उत्सव यात्रा में केसरिया पताकाओं, चलित झांकी, डीजे, फायरब्रिगेड, मशीन से केसरिया गुलाल वर्षा, पुष्प वर्षा, आदि आकर्षक रहेगी, हिन्दू समाज की पहली बार आयोजित होने वाली फाग उत्सव यात्रा को लेकर नगर के समस्त समाजजनों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बतादे 22 मार्च मंगलवार पंचमी को फाग उत्सव यात्रा का शुभारंभ बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 9:30 बजे होगा यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग महात्मा गांधी मार्ग से होते हुए रामदेव मन्दिर चौराहा पर पहुँचेगी। फाग यात्रा के दौरान अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है, इस ऐतिहासिक फाग उत्सव यात्रा में महिलाएँ, पुरुष, युवा, युवतियाँ, बच्चे सभी समाजजन शामिल होंगे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी राकेश चौहान के द्वारा दी गई है। Post navigation मजदूरों की मजदूरी और पलायन से संबंधी आवाज विधानसभा में गूंजी वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के सम्मेलन को लेकर हुई बैठक