-: बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते अतिथि। -: बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते अतिथि।

धर्मप्रसार विभाग की बैठक में बनाई रुपरेखा
झाबुआ। समीपस्थ ग्राम कल्याणपुरा में शिव मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें धर्म प्रसार द्वारा 1 अगस्त को निकाले जाने वाली कावड़ यात्रा को लेकर विचार-विर्मष किया गया। इस अवसर पर तय किया गया कि कावड़ यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चलेंगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप धर्म प्रसार के प्रांतीय प्रमुख संजीवसिंह उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य खुमसिंह महाराज, धर्म प्रसार जिलाध्यक्ष रमेश निनामा मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीवसिंह ने बताया कि इस बार विहिप द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महिलाओं की भी सहभागिता रहेगी। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर सबसे आगे चलेंगी। इसके पीछे कावड़ यात्री एक जैसी केसरिया वेशभूषा में जयघोष लगाते हुए चलेंगे।
देवझिरी से होगी शुरुआत
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य खुमसिंह महाराज ने बताया कि सभी यात्री देवझिरी तीर्थ पर एकत्रित होंगे और यहां भगवान भोलेनाथजी के दर्शन करने के पश्चात देवझिरी कुंड से नर्मदा का जल भरकर यात्रा आरंभ होगी। यात्री गड़वाड़ा, मोहनखेड़ा, किशनपुरी होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेंगे। जहां उन्हें फरियाली खींचड़ी का वितरण किया जाएगा।
राजवाड़ा चौक पर होगी धर्म सभा
यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के शिव मंदिरों में पहुंचेगी। जहां शिवलिंग पर कावड़ यात्रियों द्वारा जलाभिशेक किया जाएगा। अंत में राजवाड़ा चौक पर धर्मसभा होगी। जिसमें अनेक ख्यात प्राप्त साधु-संत अपनी निश्रा प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कावड़ यात्रियों द्वारा गांवों में जाकर भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
दायित्व सौंपे गए
इस अवसर पर जिलेभर में 8 प्रखंड बनाकर संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कावड़ यात्रियों को लाने एवं उनकी व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपे गए। यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली। इस अवसर पर विहिप धर्म प्रसार के वरिश्ठ पदाधिकारी रामसिंह डामोर, रूपला डामोर, पल्लू मेड़ा, रामा खराड़ी, भूरा हटिला, कलमसिंह, वालाभाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विहिप धर्मप्रसार विभाग के जिला मंत्री राजू निनामा ने किया एवं आभार कल्याणपुरा प्रखंड के मंत्री धनसिंह धाक ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *