जितेंद्र वर्मा, जोबट

विश्व हिंदू परिषद के मातृ संगठन दुर्गा वाहिनी द्वारा जोबट थाना परिसर व SDOP कार्यालय पहुच कर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा प्रथम जोबट SDOP नीरज नामदेव को माथे पर तिलक लगाकर आरती उतार कर रक्षा सूत्र बांधा  मिठाई खिलाई वे शुभकामनाएं दी गई वह अगली कड़ी में जोबट थाना परिसर पहुंच कर थाना प्रभारी मोहन डावर एवं समस्त स्टाफ को राखी बांध कर बधाई दी।

प्रखंड मंत्री दीक्षान्त शर्मा ने कहा इस पावन पर्व पर प्रखंड मंत्री दीक्षान्त शर्मा ने कहां की राष्ट्र सेवा में समर्पित पुलिसकर्मी,सफाई कर्मी,स्वास्थ्य कर्मी आदि को अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए छुट्टियां नहीं मिलती हैं। क्योंकि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि हैं। उन्हें घर की कमी महसूस ना हो इस उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्य रक्षा बंधन का कार्यक्रम विशेष तौर पर इन्हीं कर्मियों के बीच में जाकर मनाती हैं।

वही अनुराधा मेहरा ने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश का पुलिस स्टाफ जो हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे ततपर रहता है अपने घर परिवार से दूर रहता है इन त्योहारों के बीच भी हमारी सुरक्षा के लिए वह घर परिवार से दूर है जो हमारी सुरक्षा के लिए रात हो या दिन खड़े  रहते है उनसे अच्छा भाई कोई नही हो सकता है रक्षा बंधन के अवसर पर प्रखंड मंत्री दीक्षान्त शर्मा प्रखंड दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनुराधा मेहरा, शोभित भावसार, नितिन बामनिया व दुर्गा वाहिनी की समस्त बहनें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *