आलीराजपुर Live डेस्क

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मण्डल आलीराजपुर द्वारा स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर योग कार्यक्रम किया गया। इसमे मण्डल के पदाधिकारियों व पार्षदगणों ने सहभागिता कर योग किया। योग का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राजेश राठौर (वकील) द्वारा करते हुए कई प्रकार के योग करवाये। योग कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने भी हिस्सा लेकर योग किया। भाजपा मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर योग कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय पर सोमवार सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक किया गया। इस दौरान विद्या भारती द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डी. रामकृष्ण राव का उद्बोधन भी सुना गया।
योग दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने कहा कि योग हमारी भारत की पहचान है जिसे पूरे विश्व मे पहचान दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। जिन्होंने आज के दिन विश्व मे योग दिवस घोषित कराया। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी प्राचीन परंपरा, संस्कृति और पहचान को पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। इंदरसिंह चौहान ने कहा आज खुशी का दिन है क्योंकि आज अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस भी है और कोरोना महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत भी कर रही है। उन्होंने कहा कोरोना एक गम्भीर बीमारी है जिसका एक ही उपाय है टिका,टिका शरीर मे रोग से लड़ने की ताकत है।
इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति टीकाकरण अवश्य करावे।
इसके लिए प्रशासन द्वारा टीकाकरण केंद्र भी बनाये गए हैं जहाँ पर जाकर हमे टिका कराना है, इंदरसिंह चौहान ने आमजन से टिकाकरण कराने के साथ ही रोजाना योग करने की अपील की ताकि शरीर स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल महामंत्री व पार्षद माधोसिंह कनेश, पार्षद कांतिलाल राठौड़, आनन्द सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष मेहुल जैन,कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत, कोषाध्यक्ष दीपक परिहार,कल्पेश बिश्या आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *