भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर विश्वभर के लोगों ने माना हैं कि भगवत गीता प्रत्येक व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती हैं,इसका संबंध किसी धर्म विशेष से ना होकर मानव जाति के कल्याण से हैं।यह बात उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित गीता महोत्सव के दौरान पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने उपस्थित विद्यार्थियों से अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने आगे प्रसंगवश बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के कर्म अलग-अलग हो सकते हैं,परिणाम भी उसी अनुरूप प्राप्त होते हैं।विद्यार्थियों का कर्म हैं अध्ययन करना। सभी को चाहिए ईमानदारी से पढ़ाई करके अपना जीवन सफल बनाएं। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष निर्मला डावर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें पढ़ लिखकर अर्जुन के समान बने। अपना लक्ष्य निर्धारित करें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा बडे़ गर्व की बात हैं गीता महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक देशों में मनाया जा रहा हैं ।वर्तमान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह आयोजन प्रत्येक विद्यालय में करवाया जा रहा हैं जो सराहनीय कदम हैं।इस अवसर पर नगर के राम मन्दिर के पंडित अमित शास्त्री ने कहा कि गीता सरल शब्दों में सही गलत, अच्छे बुरे की पहचान बताती हैं। गीता किसी धर्म विशेष के लिए नहीं सभी के लिए हैं। इस अवसर विद्यालय शिक्षक त्रिलोक शर्मा,शिक्षिका वनिता चौहान,शिवांगनी गौड़़,शीतल मोहनिया ने गीता श्लोकों का भावार्थ बच्चों को बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधौसिंह डावर,नपा अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, संस्था प्राचार्य निलेश शाह संस्था शिक्षक, स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। सरस्वती वंदना छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता ने किया। आभार वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख ने माना। Post navigation ग्राम सभा की बैठक में नवीन ग्राम सभा गठन, ग्रामीणों को पेसा अधिनियम की जानकारी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग