बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में विशेष राजस्व विभाग द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग   25 गांव के लोग उपस्थित रहे जिसमे कुल 20 आवेदन इस शिविर में जमीन के मामले के तहत आये जिसमे से 15 आवेदन के निराकरण तत्काल शिविर प्रभारी नायाब तहसीलदार सुश्री अंकिता भिंडे ने  लोगो के राजस्व विभाग का निराकरण किया गया।जिसमें उपस्थित   राजस्व विभाग से खरडू बड़ी के हल्का नंबर के पटवारी श्रीमति रेखा बिलवाल, सचिव प्रकाश सोलंकी, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, भूरा डामोर,  शंकर भूरिया,मोबिलाइजर श्रीमती रेशमा भूरिया, भवरसिंह भूरिया,अर्पित भूरिया, कोटवाल कालूसिंग डामोर, कालूसिंग सिंगाड, कसना भूरिया एवं समस्त हितग्राहियों की उपस्थिति में शिवर का समापन हुआ।