आलीराजपुर। पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश,भोपाल के निर्देशन अनुसार 3/10/24 से 12/10/24 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु “जिले में संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के मार्गदर्शन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम जिले में संचालित हो रहे है । महिला सुरक्षा हेतु एक पहल के मूलभाव को लेकर जिले में आज से ही नवदुर्गा उत्सव के दौरान “शक्ति सम्मान “अभियान चलाया जा रहा है। उक्त दोनों अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी बी.एल.अटोदे ,उप पुलिस अधीक्षक एवम उनकी टीम द्वारा थाना उदयगढ़ में आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी बी.एल.अटोदे ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर से पति-पत्नी में विवाद होकर घरेलु हिंसा का रूप ले लेती है ,घरेलू हिंसा को कैसे कम किया जाए यह भी बताया। Post navigation घरेलू हिंसा की रोकथाम की रोकथाम के लिए पुलिस ने शुरू अभिमन्यु अभियान अतिथि शिक्षकों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा