मुकेश परमार @ क्राइम डेस्क मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले मे एक विवाहिता के साथ उसके मायके वालो द्वारा बर्बरता के साथ पीटने का मामला सामने आया है मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के बोरी थाना मे विवाहिता के मायको वालो पर एफआईआर दर्ज की गयी है .. पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विजय भागवानी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय अलीराजपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर बोरी थाने के बडे फुटतालाब गांव मे 28 जून 2021 की शाम 5 बजे घटी.. जब 20 वर्ष की पीड़िता जिसकी शादी पास के गांव भूरछेवडी मे की गयी थी .. इसका पति गुजरात मे मजदूरी करने उसे छोडकर अकेले ही चला गया था जिससे नाराज होकर पीड़िता बिना किसी को बताए अपने मामा के यहां आंबी गांव चली गयी थी ..इस बात से नाराज होकर उसके मायके वाले भाई उसे मायके लाये ओर फिर बेरहमी से उसे कभी पेड पर लटकाकर मारा गया तो कभी जमीन पर पटककर.. इस दौरान किसी ने घटना के वीडियो बनाकर वायरल कर दिये..एसपी ने बताया कि मामले मे एफआईआर 1 जुलाई की रात दर्ज कर ली गयी है मामले मे केलसिंह निनामा , कारम निनामा , दिनेश निनामा ओर उदय निनामा को आरोपी नामजद किया जाकर इनके खिलाफ आई पी सी की धारा 355 ‘ 323 ‘ 294 ‘ 506 / 34 के तहत कारवाइ की गयी है चूंकि सारी धाराए जमानती है इसलिए अभी गिरफ्तारी नही की जा सकी है । Post navigation इंदौर हाईकोर्ट के फैसले मे छलका “जज” का दर्द; आदेश मे लिखा – दुष्कर्म रोकने के लिए मौजूदा कानून नाकाफी… आलीराजपुर भाजपा की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित; इन चेहरों को मिला यह दायित्व ..