अलीराजपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2018 में अलीराजपुर जिले के विपुल भलसिंह ने कक्षा 6टीं की प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तरीय टॉप 10 की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा, डीईओ नरेन्द्र भिंडे, डीपीसी नवीन श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विनोद कुमार कोरी सहित समस्त अधिकारीगण ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। Post navigation राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने बदली नन्हीं सविता की जिंदगी डीआरएम सुनकर ने किया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण, गंदगी को लेकर जताई नाराजगी