आलीराजपुर। प्रदेश के संयुक्त मोर्चा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक संघ द्वारा अपनी वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांग विगत वर्षों से शासन स्तर पर लंबित है। इस संबंध में अपनी मांगों के समर्थन हेतु संघ द्वारा आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। विधायक पटेल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को उनकी मांगों को पूरा कराने का सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। Post navigation रैली निकालकर दी टीबी से बचाव की जानकारी योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, महायोगी वाहिनी ने सेवा बस्ती में बच्चों को बांटी चाकलेट और बिस्किट